रायपुर। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा जिसका पुतला जलाया था उसी के नाम का कांग्रेस उपयोग कर रही है।
खैरागढ़ जाने से पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद खैरागढ़ जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार-प्रसार किए।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। जानकारी दी कि बुधवार सुबह पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को पार्टी के बारे में, पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी। साथ ही स्थापना दिवस के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने खैरागढ़ दौरे को लेकर कहा कि हर पार्टी अपना काम करती है। पार्टी ने आदेश दिया कि खैरागढ़ जाना है और भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार-प्रसार करना है।.जानकारी दी कि सलवा जुडूम के आदिवासियों को लेकर कहा कि पहले भी जब आदिवासी विस्थापित हुए तो मैंने उसकी जानकारी ली, प्रशासन को भी बुलाकर व्यवस्था करने की बात कही थी, अगर ऐसा कोई विषय है तो जरूर बातचीत करेंगे। उनके साथ जो भी अन्याय हो रहा है वह नहीं होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाने के कांग्रेस के वादे पर निशाना साधा। कुलस्ते ने कहा कि जिनकी प्रतिमा लगाने की आज बात की जा रही है उनके पुतले कभी कांग्रेस ने जलाए थे। अब नाम का उपयोग करना कहीं से भी ठीक नहीं है।
बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस व भाजपा मुख्य राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए पूरे जोर आजमाइश में लगे हैं। इसके लिए कांग्रेस से छत्तीसगढ़ के सीएम के सथ सभी मंत्री जनसंपर्क में हैं। वहीं भाजपा भी मजबूत दावेदारी में है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रिय मंत्रियों का आना लगा हुआ है।
(TNS)