RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित हो गई हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होंगी।

जानिए परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी।
तारीख विषय
12 मार्च हिंदी
15 मार्च राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र सहित अन्य विषय
17 मार्च संस्कृत
19 मार्च जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन सहित अन्य विषय
24 मार्च समाजशास्त्र
29 मार्च गणित
31 मार्च अंग्रेजी
3 अप्रैल इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण
5 अप्रैल भूगोल, भौतिक शास्त्र
6 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय
7 अप्रैल मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
8 अप्रैल मनोविज्ञान

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से शुरू होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं के पेपर शामिल हैं।
जानिए 10वीं का विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
तारीख विषय
13 मार्च तृतीय भाषा
16 मार्च अंग्रेजी
18 मार्च सामाजिक विज्ञान
20 मार्च विज्ञान
25 मार्च हिंदी
30 मार्च गणित
1 अप्रैल व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विभिन्न विषय
5 अप्रैल दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत और मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का भी टाइम टेबल जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 के प्रथम और द्वितीय वर्ष का कार्यक्रम भी जारी किया है।
प्रथम वर्ष की परीक्षाएं:
– 12 मार्च : शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत
– 15 मार्च : शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान
– 17 मार्च : शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
– 19 मार्च : शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान
द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं:
– 13 मार्च : शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण
– 16 मार्च : परीक्षण एवं मापन
– 18 मार्च : स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास
– 20 मार्च : निर्णयन एवं अधिशिक्षा
परीक्षा केंद्र पर 9 बजे पहुंचना होगा

मंडल के निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में अपनी सीट पर बैठना होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाएं बांटी जाएंगी और 9.10 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तारीख और समय में बदलाव किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा अवधि के दौरान शासन की ओर से सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
विद्यार्थी और अभिभावक विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट
cg-board-exam-time-table-2027-class-10th-12th
Focus Keywords
Tags

































