AMBIKAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्राचार्य से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर बतौली पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और चेकलिस्ट की कार्रवाई पूरी कर उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय का है। यहां पदस्थ प्राचार्य ओम नारायण श्रीवास्तव के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद बतौली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद चेकलिस्ट की कार्रवाई पूरी कर उन्हें छोड़ दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
पहले छात्राएं भी कर चुकी थीं प्राचार्य के खिलाफ शिकायत
इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले विद्यालय की छात्राओं ने भी प्राचार्य के खिलाफ स्कूल और छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध जताया था। छात्राओं ने पैदल मार्च निकालकर अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा था। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर सरगुजा से शिकायत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की थी। अब एक महिला की ओर से प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
BNS और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
बतौली पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्राचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीतापुर एसडीओपी ने मामले में FIR और गिरफ्तारी की कार्रवाई की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस शिकायत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






































