RASHIFAL AND PANCHANG. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला हल छठ / कमरछठ इस बार 2 सितंबर 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसे कमरछठ, यूपी-बिहार में ललही छठ और हरछठ के नाम से जाना जाता है। इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। बलराम जयंती के रूप में भी इसका विशेष महत्व है। जानिए इस दिन का शुभ पंचांग, पूजा मुहूर्त और 12 राशियों का राशिफल।

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 2 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन 3 सितंबर को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार हल षष्ठी यानी हरछठ का पर्व 2 सितंबर को मनाया जाएगा। इस साल यह व्रत बुधवार को है।
हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी का व्रत रखा जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई और शेषनाग के अवतार भगवान बलराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

2 सितंबर 2026 का पंचांग
वार: बुधवार
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी (हल षष्ठी / कमरछठ)
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:29 से 05:14 बजे तक
सूर्योदय एवं सूर्यास्त: सन्ध्या: सुबह 04:52 से 06:00 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 से 03:18 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:42 से 07:04 बजे तक
अमृत काल: शाम 09:06 से 10:38 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग: रात 01:43, 3 सितंबर से सुबह 06:00 बजे तक

पूजा विधि और नियम
घर की दीवार पर गेरू, मिट्टी या भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाया जाता है, ऐपन से श्रृंगार किया जाता है। इस दिन हल से जुती जमीन में पैदा होने वाली चीजों का सेवन नहीं किया जाता। तालाब में पैदा हुए तिन्नी के चावल, करेमुआ का साग, पसई के चावल का सेवन किया जाता है। गाय का दूध-घी वर्जित माना गया है।

2 सितंबर 2026 का राशिफल
मेष: संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, पुराने निवेश से लाभ।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में अटके काम पूरे होंगे, परिवार में मांगलिक योग।
मिथुन: बुध का साथ, वाणी से लाभ, कमरछठ पर दान का विशेष फल।
कर्क: खर्च बढ़ेगा लेकिन संतान सुख से मन प्रसन्न।
सिंह: मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन के योग।
कन्या: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अनाज का दान शुभ।
तुला: पति-पत्नी में तालमेल बेहतर होगा, व्यापार में लाभ।
वृश्चिक: गुस्से पर काबू रखें, पूजा-पाठ में मन लगेगा।
धनु: यात्रा योग बन रहा है, बलराम जी की पूजा से कष्ट दूर होंगे।
मकर: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, माता का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ: नए अवसर मिलेंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन: पारिवारिक सुख मिलेगा, संतान की तरक्की से मन खुश रहेगा।
































