JOB NEWS. छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख तय हो गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 19 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 20 और 21 सितंबर का समय दिया जाएगा।

तीन दिन में होंगे 5 पेपर
मुख्य परीक्षा तीन दिनों में पांच पेपर के रूप में आयोजित होगी।
2 नवंबर: सुबह — भाषा (हिंदी और अंग्रेजी)
दोपहर — सामान्य ज्ञान
3 नवंबर: सुबह — एप्टीट्यूड टेस्ट
4 नवंबर: सुबह — विज्ञान (भौतिकी, रसायन और गणित)
दोपहर — कंप्यूटर साइंस

छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को फीस वापस
आयोग ने स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क को लेकर राहत दी है। परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क उनके बैंक खाते में वापस किया जाएगा। आवेदन के दौरान छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग यानी एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए 400 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले CGPSC की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 5 शहरों में होगी परीक्षा
मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर शामिल हैं। आयोग की ओर से डाक या SMS के जरिए अलग से एडमिट कार्ड की सूचना नहीं भेजी जाएगी।आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो का बैकग्राउंड हल्के रंग का रखना अनिवार्य होगा।





































