RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और प्रधान पाठकों के लंबे समय से चले आ रहे तबादले के इंतजार पर अब विराम लग गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। जारी सूची में 700 से अधिक शिक्षकों और प्रधान पाठकों के नाम शामिल हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से यह तबादला आदेश महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।


अगले चरण में ऑनलाइन तबादले की तैयारी
शिक्षकों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग में अगले चरण के ऑनलाइन तबादलों को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षकों के तबादले की एक और सूची जल्द जारी की जा सकती है।

हालांकि, ऑनलाइन तबादले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में शिक्षकों को विभाग की अगली सूचना का इंतजार है।






































