BHILAI NEWS. भिलाई और आसपास के संगीत प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार और यादगार शाम आने वाली है। बॉलीवुड के सुनहरे दौर, उसके सदाबहार गीतों और अमर कलाकारों को संगीत के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘गोल्डन मेमोरी ऑफ बॉलीवुड’ (Season 7) का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई (सेक्टर-6) स्थित ऐतिहासिक सांस्कृतिक केंद्र ‘कला मंदिर’ (सिविक सेंटर) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन स्पर्श मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के ऑफिसर्स एसोसिएशन और मेलोडी मेकर्स ग्रुप द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में शौकिया गायक प्रस्तुति देते हैं और मंझे हुए कलाकार वाद्य यंत्र पर साथ देते हैं।
बैठने की जगह मिलना मुश्किल, पास के लिए उमड़ी भीड़
पिछले कुछ वर्षों का इतिहास गवाह है कि ‘गोल्डन मेमोरी ऑफ बॉलीवुड’ के हर सीजन में संगीत प्रेमियों की ऐसी भारी भीड़ उमड़ती है कि ऑडिटोरियम में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
कहाँ मिलेंगे पास?
यदि आप भी इस यादगार संगीतमय शाम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अपने प्रवेश पास आज ही स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, रामनगर भिलाई से प्राप्त कर सकते हैं।
आयोजकों की महत्वपूर्ण अपील: समय का रखें खास ध्यान
भारी भीड़ और सीट न मिलने की स्थिति से बचने के लिए आयोजकों ने दर्शकों के लिए एक जरूरी गाइडलाइन जारी की है। कार्यक्रम के नियमों के मुताबिक, शाम 6:30 बजे के बाद आने वाले दर्शकों के लिए सीट उपलब्धता की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। इसलिए, यदि आप सामने की सीटों पर बैठकर इस जादुई शाम का आनंद लेना चाहते हैं, तो समय से पहले कला मंदिर पहुंचना सुनिश्चित करें।
ये देंगे कार्यक्रम में प्रस्तुति
कार्यक्रम में डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. रवि शुक्ला, सजीव सुधाकरन, राजदीप चक्रवर्ती, ओपी रजक, अलंकार समद्दर, तानिया चक्रवर्ती, मशुरिमा रे, गार्गी तरफदार, लता बर्मन, बीना संजीव गीतों की प्रस्तुति देंगे। जबकि ढोल पर दीपांकर दास, ऑक्टोपैड पर कवींद्र बर्मन, ढोलक पर हुपेन्द्र हिरवानी, लीड गिटार पर जोसेफ, बैस गिटार पर अमित पॉल, कीबोर्ड पर नत्थू काका और मिलाप लांजेवार एवं सैक्सोफोन पर लिलेश साथ देंगे।
घर बैठे भी ले सकेंगे लाइव प्रस्तुति का आनंद
भिलाई के बाहर रहने वाले या किसी कारणवश कला मंदिर न पहुंच पाने वाले संगीत प्रेमियों के लिए भी आयोजकों ने विशेष व्यवस्था की है। अगर आप कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। इस पूरे कार्यक्रम की लाइव प्रस्तुति (Live Streaming) आयोजकों के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दिखाई जाएगी, जहाँ से आप घर बैठे ही इन सदाबहार गीतों का आनंद उठा सकते हैं।
घर बैठे लाइव देखने के लिए इस लिंक पर जाएं– https://www.facebook.com/SparshHospitalBhilai?mibextid=ZbWKwL
तो देर किस बात की? आज ही अपना पास सुरक्षित करें और यादों के उस दौर में लौट जाएं जहाँ सिर्फ और सिर्फ सुरीला संगीत है।


































