HAPUR NEWS । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को एक होटल के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। यहां एक महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति के होटल में होने की मिली थी सूचना
मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बांके बिहारी होटल का है। जानकारी के मुताबिक, महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ होटल में मौजूद है। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गई। होटल पहुंचने के बाद महिला ने अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला को बाहर बुलाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और मौके पर हंगामा मच गया।

पति के साथ मारपीट, सड़क तक पहुंचा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साई पत्नी ने अपने पति के साथ मारपीट भी की। होटल से शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक सड़क और बस के पास भी हंगामा चलता रहा। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

GPS ने खोली पति की बेवफाई! पत्नी ने होटल में प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा हापुड़ (यूपी): पत्नी ने कार में गुपचुप GPS लगाकर पति की लोकेशन ट्रैक की और उसे होटल में कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल से सड़क तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने… pic.twitter.com/Gcb4vnfy7y
— News Corridors (@News_Corridors_) July 13, 2026
होटल में मौजूद महिला को लेकर दावा
स्थानीय लोगों का दावा है कि पति के साथ होटल में मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने भेजा
हंगामे की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होटल के बाहर हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।






































