ISLAMABAD NEWS. पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ विवादित और भड़काऊ बयान दिया है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की गई, तो “जो हाथ हमारे पानी की ओर बढ़ेंगे, उन्हें काट देंगे।” उनके इस बयान से दोनों देशों के बीच जल विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

उन्होंने दावा किया कि कानूनी रूप से अब भी पूरी तरह प्रभावी है और भारत इसे एकतरफा न तो स्थगित कर सकता है, न रद्द कर सकता है और न ही इसमें कोई बदलाव कर सकता है।


मुसादिक मलिक ने भारत के प्रधानमंत्री का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकना चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने जल अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर लंबे समय से मतभेद बने हुए हैं। हाल के महीनों में इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हुई है। पाकिस्तान के मंत्रियों के ताजा बयान ने एक बार फिर इस संवेदनशील जल विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।






































