जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 22 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला घर से नकदी और कीमती जेवरात भी साथ ले गई है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोंच क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी 25 मई को जालौन क्षेत्र में पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद चौथी की रस्म के तहत बेटी अपने मायके आई हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, 16 जून को दोपहर करीब 12 बजे नवविवाहिता अपनी एक सहेली के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने शादी समारोह में पहनने के लिए कपड़े और जेवर खरीदने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।

बेटी के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गांव के एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई थी




































