BILASPUR NEWS. पुरी की यात्रा की योजना बना रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म सुधार एवं आधुनिकीकरण कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली 5 प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 18 जून तक ये ट्रेनें पुरी स्टेशन पहुंचने के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस रवाना होंगी।

इस व्यवस्था के तहत लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस, गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस तथा श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस समेत कुल पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यात्रियों को पुरी जाने या वहां से लौटने के लिए मालतीपाटपुर स्टेशन से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

प्रभावित ट्रेनें
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस
-ट्रेन 12145 (7 व 14 जून) मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।
-ट्रेन 12146 (9 व 16 जून) मालतीपाटपुर से चलेगी।

गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
-ट्रेन 12993 (5 व 12 जून) मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।
-ट्रेन 12994 (8 व 15 जून) मालतीपाटपुर से रवाना होगी।
गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
-ट्रेन 22973 (3, 10 व 17 जून) मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।
-ट्रेन 22974 (6, 13 व 20 जून) मालतीपाटपुर से चलेगी।

इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस
-ट्रेन 20917 (9 व 16 जून) मालतीपाटपुर तक ही जाएगी।
-ट्रेन 20918 (4, 11 व 18 जून) मालतीपाटपुर से रवाना होगी।
श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस
-ट्रेन 20471 (7 व 14 जून) मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।
-ट्रेन 20472 (10 व 17 जून) मालतीपाटपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

यात्रा से पहले जरूर करें जांच
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्री NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अद्यतन जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है।



































