RAIPUR NEWS. यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 68721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर और गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर को 8 जून 2026 से मर्ज करने का फैसला किया है।

दोनों ट्रेनों के एकीकरण के बाद यह सेवा गाड़ी संख्या 68723 रायपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित होगी। इससे यात्रियों को रायपुर से गोंदिया तक बिना ट्रेन बदले सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय की बचत के साथ सफर भी अधिक सुगम होगा।


नई व्यवस्था के तहत ट्रेन रायपुर स्टेशन से शाम 7:00 बजे रवाना होगी और सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, देवबलोदा-चरोदा, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर, दुर्ग, रसमड़ा, मुड़ीपार, परमालकसा, राजनांदगांव, बाकल, मुसरा, जटकन्हार तथा डोंगरगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए आगे पनियाजोब, बोरतलाव, दरेकसा, सालेकसा, धनौली, आमगांव और गुदमा से होकर रात 11:15 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा तथा दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों एवं कामकाजी लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।




































