NEW DELHI NEWS. देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है। नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

वहीं मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। 15 मई की सुबह 6 बजे से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव किया था। उस दिन पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। इसके बाद 19 मई को एक बार फिर कीमतों में इजाफा किया गया। उस समय दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया था। अब 23 मई को फिर हुई बढ़ोतरी के बाद लोगों की जेब पर दबाव और बढ़ गया है। लगातार महंगे होते ईंधन का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने लगा है।

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। CNG के दाम में 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कल तक 80.09 रुपये प्रति किलो बिक रही CNG अब 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है।

छत्तीसगढ़ में अब पेटोल डीजल की कीमत कितनी होगी
छत्तीसगढ़ में नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 104 रुपये के पार पहुंच गई हैं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.48 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं अलग-अलग जिलों में भी कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है-
दुर्ग – पेट्रोल 104.63 रुपये प्रति लीटर
धमतरी – पेट्रोल 104.98 रुपये प्रति लीटर
राजनांदगांव – पेट्रोल 105.24 रुपये प्रति लीटर
महासमुंद – PETROL 105.08 रुपये प्रति लीटर
जशपुर – पेट्रोल 106.16 रुपये प्रति लीटर
बस्तर – पेट्रोल 106.15 रुपये प्रति लीटर



































