कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने लोगों को बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ की याद दिला दी। शादी से ठीक पहले दुल्हन हादसे का शिकार हो गई, लेकिन दूल्हे ने मुश्किल समय में उसका साथ नहीं छोड़ा और अस्पताल में ही शादी रचाकर प्यार और रिश्ते की मिसाल पेश की।
विकास और श्वेता की शादी गुरुवार को होने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन बुधवार को हल्दी समारोह के दौरान अचानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। अफरा-तफरी के बीच गर्म तेल से भरा बर्तन पलट गया, जिससे श्वेता समेत कई लोग झुलस गए।
सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। श्वेता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। इस मुश्किल घड़ी में भी दूल्हे विकास ने शादी टालने से इनकार कर दिया। वह अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा और वहीं शादी करने का फैसला लिया।
दोनों परिवारों और अस्पताल प्रशासन की सहमति के बाद बर्न वार्ड को ही शादी का मंडप बना दिया गया। भावुक माहौल के बीच विकास ने श्वेता की मांग में सिंदूर भरा, वरमाला पहनाई और अस्पताल में ही शादी की रस्में पूरी कीं।
इस अनोखी शादी को देखकर अस्पताल का स्टाफ, डॉक्टर और वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। डॉक्टरों के अनुसार, श्वेता की हालत अब स्थिर है और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।
This groom showed his true character did something unexpected ❤️
During the Haldi ceremony in Ghatampur, Kanpur, a gas cylinder leaked, fire broke out, and hot oil spilled everywhere. The bride Shweta and 11 other relatives got badly burnt and were rushed to the hospital.
But… pic.twitter.com/0KriQ4mEJq
— Aparajite (@amshilparaghu) May 16, 2026




































