हरियाणा: पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने सुसाइड कर लिया। दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन झगड़ होता था। विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।

जानकारी के अनुसार, बहू दिल्ली के एक मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी। शादी के बाद वह गांव के पारंपरिक माहौल में खुद को ढालने को तैयार नहीं थी।

वह दिल्ली का lifestyle, खासकर अपने पहनावे और रील्स बनाने का शौक छोड़ना नहीं चाहती थी। सास-ससुर बार-बार उसे टोकते थे, जिस पर रोजाना झगड़े होते थे। बहू अक्सर दोनों से मारपीट भी कर देती थी, जबकि बेटा चुप रहता था।

इसी लगातार तनाव से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सास को मृत घोषित कर दिया। ससुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार से दो मौतें होने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।





































