RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में होने वाले IPL मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में 10 मई को होने वाले पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम शहर पहुंच चुकी है। टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव सहित सभी सदस्य एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए। इस दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े।


गौरतलब है कि इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।


दोनों ही मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। मुंबई इंडियंस की टीम आज रायपुर पहुंच गई है और कल मैदान पर अभ्यास करेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचने की संभावना है।




































