RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जारी आदेश के अनुसार, संगीता सिन्हा आगामी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। यह निर्णय संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


संगीता सिन्हा की नियुक्ति से महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अब संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था।







































