RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई जिलों में पदस्थ परिवहन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित प्रशासनिक बदलावों का हिस्सा है। जल्द ही सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी सूची






































