Woman Dies After Taking Abortion Pills: अंबिकापुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गर्भपात की गोली सेवन करने के बाद एक युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवती की 24 अप्रैल को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही वह गर्भवती हो गई थी।

बताया जा रहा है कि गर्भपात के लिए युवती ने दवा का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 22 अप्रैल को हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। मृतका कोरिया जिले की रहने वाली बताई जा रही है।



पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।





































