मनिहारी (कटिहार): एक आंगनबाड़ी सेविका की तबीयत खराब होने के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका छुट्टी पर थीं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर आराम कर रही थीं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। सेविका को अनुपस्थित पाकर अधिकारी भड़क गईं।

अधिकारी को विश्वास नहीं हुआ तो सेविका ने हाथ में ड्रिप लगाकर पति के सहारे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अपनी बीमारी का सबूत दिया। वीडियो में सेविका को ड्रिप लगाए हुए केंद्र में खड़े देखा जा सकता है।
सिर्फ़ अधिकारी को यकीन दिलाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका ड्रिप लगाकर केंद्र पहुंचना पड़ा.
दरअसल, अधिकारी आंगनबाड़ी सेविका पर लगातार केंद्र पर आने का दबाव बना रहा था. आंगनबाड़ी सेविका बार बार कह रही थी कि बीमार होने के कारण आने में असमर्थ हूं.
लेकिन जब अधिकारी नहीं माना तब… pic.twitter.com/pHG64ym3oX
— Priya singh (@priyarajputlive) April 26, 2026

यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जहां लोग आंगनबाड़ी सेविका की स्थिति पर सहानुभूति जता रहे हैं और अधिकारी के रवैये पर आक्रोश जता रहे है।

लोग वीणा भारती के इस रवैये को मानसिक प्रताड़ना बता रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या एक बीमार महिला कर्मी से संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उसे इस हालत में बुलाना उचित था?





































