Chhattisgarh Congress Leader Arrested छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कांग्रेस नेता की शादी से पहले ही गिरफ्तारी हो गई।

जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को यौन शोषण के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर एक युवती ने आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर एक महिला ने 10 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि चंद्रवंशी के खिलाफ महिला थाना में पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

मामले की जांच के बाद कवर्धा पुलिस ने रवि चंद्रवंशी को रायपुर से गिरफ्तार कर कवर्धा लाया गया। यहां बता दें, रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को होना तय थी, लेकिन शादी से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।







































