RAIPUR NEWS. अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस कोचिंग सुविधा का लाभ केवल उन अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने 13 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किया था। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


आवेदन की प्रक्रिया रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पूरी की जा सकती है। प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में की जाएगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए व्यवस्थित और प्रभावी तैयारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में सफलता प्राप्त कर सकें। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।




































