Mahakaleshwar Bhasma Aarti: उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती को लेकर प्रशासन ने बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब श्रद्धालुओं को ऑफलाइन परमिशन की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।

Mahakaleshwar Bhasma Aarti: प्रशासन के अनुसार, भस्म आरती में शामिल होने के लिए अब सभी श्रद्धालुओं को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुकिंग करनी होगी। पहले एक दिन पहले मिलने वाली ऑफलाइन अनुमति को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Mahakaleshwar Bhasma Aarti: अब तक मिलने वाली ‘फ्री’ परमिशन भी खत्म कर दी गई है। श्रद्धालुओं को आरती में शामिल होने के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, ऑफलाइन के 300 स्लॉट को अब ‘तत्काल कोटा’ में बदल दिया गया है, जिससे सीमित संख्या में लोगों को ही इसका लाभ मिल सकेगा।

नई व्यवस्था के अनुसार, बुकिंग पोर्टल एक दिन पहले सुबह 8 बजे खुलेगा और प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर पूरी की जाएगी। साथ ही एडवांस बुकिंग की अवधि को 3 महीने से घटाकर 1 महीने कर दिया गया है।

Mahakaleshwar Bhasma Aarti:
प्रशासन का कहना है कि इन बदलावों से श्रद्धालुओं को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। हालांकि, तत्काल कोटे का लाभ प्रतिदिन केवल 300 श्रद्धालुओं को ही मिल पाएगा।



































