NEW DELHI NEWS. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं के सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 25 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसके लिए करीब 8 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष भी छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है और कुल परिणाम बेहतर दर्ज किया गया है।

बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थी। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

बेटियों ने फिर लहराया परचम
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि बोर्ड ने किसी आधिकारिक टॉपर सूची की घोषणा नहीं की है, लेकिन जिन छात्रों ने अपने-अपने विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘Secondary School Examination (Class X) 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सेकंड बोर्ड एग्जाम का मिलेगा मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए राहत की खबर है। CBSE द्वारा 15 मई 2026 से सेकंड बोर्ड एग्जाम (फेज-2) आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।





































