NEW DELHI NEWS. डिजिटल कंटेंट की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। YouTube जल्द ऐसा AI फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जो क्रिएटर्स को कैमरे से आज़ादी दिला सकता है। इस नई तकनीक के जरिए यूजर अपना डिजिटल अवतार बनाकर उसी से वीडियो तैयार कर सकेंगे। YouTube का यह फीचर यूजर के चेहरे और आवाज को स्कैन कर एक रियलिस्टिक AI अवतार तैयार करेगा।

यह अवतार बिल्कुल यूजर की तरह दिखेगा और उसी की आवाज में वीडियो बना सकेगा। इससे कंटेंट क्रिएटर्स को बार-बार रिकॉर्डिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनका डिजिटल वर्जन ही वीडियो तैयार करेगा। इसके बाद यूजर करीब 8 सेकंड तक की वीडियो क्लिप बना सकेंगे, जिन्हें जोड़कर पूरा वीडियो तैयार किया जा सकेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AI अवतार बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी। पहले लाइव सेल्फी के जरिए फेस स्कैन करना होगा। इसके बाद कुछ लाइनें पढ़कर वॉइस रिकॉर्डिंग और AI प्रोसेस के बाद अवतार तैयार होगा।अइस फीचर में यूजर्स को पूरी आज़ादी मिलेगी। लुक और वॉइस कभी भी बदल सकते हैं। अवतार को रीसेट या डिलीट कर सकते हैं। यह सुविधा YouTube app और YouTube Create दोनों में उपलब्ध होगी।

YouTube अपने YouTube Shorts प्लेटफॉर्म को और मजबूत करते हुए नए AI टूल्स भी जोड़ रहा है। इसमें Add Object के वीडियो में AI से नई चीजें जोड़ने की सुविधा और Reimagine में किसी भी सीन को पूरी तरह नए वीडियो में बदलने का विकल्प इन टूल्स की मदद से छोटे क्लिप को बड़े और क्रिएटिव वीडियो में बदला जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, YouTube इस AI Avatar फीचर को जल्द ही रोलआउट कर सकता है।

जानिए क्यों अहम है यह बदलाव?
यह फीचर खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है—
जो जल्दी कंटेंट बनाना चाहते हैं
जो कैमरे पर आने में सहज नहीं हैं
या जो प्रोफेशनल क्वालिटी वीडियो कम समय में बनाना चाहते हैं

साफ है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच YouTube का यह कदम कंटेंट क्रिएशन को एक नए दौर में ले जाएगा, जहां आपका डिजिटल अवतार ही आपका नया चेहरा बनेगा।


































