Kanpur Viral Video आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक मासूम ने अपनी समझदारी से सबका दिल जीत लिया है। जब मां सड़क पर बेहोश हो गई तो मासूम भागकर गया और ये काम किया। चलिए जानते हैं।

Kanpur Viral Video
वायरल हो रहे वीडियो में तेज धूप और गर्मी के बीच 8-9 साल का एक मासूम बच्चा अपनी बेहोश मां को बचाने के लिए जूझता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर बेहोश पड़ी हुई है। उसका छोटा बेटा नंगे पैर, पसीने से तरबतर शरीर के साथ पानी लेकर दौड़ता हुआ आता है।

Kanpur Viral Video बच्चा लगातार अपनी मां के चेहरे पर पानी डालकर उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहा है। उसके चेहरे पर चिंता और ममता साफ झलक रही थी। धीरे-धीरे महिला को होश आता है और बच्चा राहत की सांस लेता है।
Barefoot boy in Kanpur desperately tries to revive his unconscious mother on the roadside offering water & snacks while onlookers just film instead of helping.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 3, 2026

Kanpur Viral Video सबसे दुखद बात यह रही कि आसपास खड़े कई लोग सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड करने और तमाशा देखने में लगे रहे। कोई भी बच्चे की मदद करने के लिए आगे नहीं आया।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने बच्चे की तारीफ की, एक यूजर ने लिखा, इस उम्र में इतना बड़ा फर्ज निभाया, हम सबको शर्मसार कर दिया।

कई लोगों ने वीडियो बनाने वाले की आलोचना की और कहा कि इस नन्हे बच्चे को मदद की जरूरत थी, न कि सिर्फ रिकॉर्डिंग की। यह वीडियो अब तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।




































