NEW DELHI NEWS. भारतीय रेलवे ने अपने लोको रनिंग स्टाफ के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए किलोमीटर भत्ता (KA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले के अनुसार बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन में वृद्धि का लाभ मिलने के साथ ही तीन महीने का एरियर भी मिलेगा। हालांकि एरियर वेतन के साथ ही दिया जाएगा या अलग से भुगतान किया जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

लगातार प्रदर्शन के बाद पूरी हुई कर्मचारियों की मांग
यह फैसला रेलवे कर्मचारी यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार किए जा रहे प्रदर्शन और मांगों के बाद लिया गया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि महंगाई भत्ता (DA) 50 प्रतिशत होने के बाद विभिन्न श्रेणियों के लोको रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में संशोधन किया गया है।


इस निर्णय से ट्रेन संचालन से जुड़े देशभर के 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

रेलवे में TA के बजाय KA का प्रावधान
गौरतलब है कि रेलवे के अन्य कर्मचारियों को जहां ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) दिया जाता है, वहीं लोको रनिंग स्टाफ को उनकी ड्यूटी के दौरान तय किए गए किलोमीटर के आधार पर किलोमीटर भत्ता (KA) दिया जाता है। रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार अन्य कर्मचारियों का TA 1 जनवरी 2024 से बढ़ा दिया गया था, लेकिन लोको रनिंग स्टाफ का KA अब तक संशोधित नहीं हुआ था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

Big relief for central employees, Chhattisgarh News, get 3 months' arrears, New Delhi news, railway, Railways increased kilometer allowance, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, एरियर वेतन, किलोमीटर भत्ता (KA) में बढ़ोतरी को मंजूरी, भारतीय रेलवे, रनिंग स्टाफ के लिए एक अहम निर्णय लेते हुए, रेलवे कर्मचारी यूनियनों और फेडरेशनों, रेलवे बोर्ड




































