SAKTI NEWS. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ की जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर सेंट थॉमस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मालखरौदा में संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा ब्लॉक के अशासकीय विद्यालयों के संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में योगेश साहू को अध्यक्ष, विजय लॉरेंस (सेंट थॉमस स्कूल, मालखरौदा) को उपाध्यक्ष, नितिन सोनी (गुंजन स्कूल, सक्ती) को सचिव, युगल किशोर बंजारे को सहसचिव, तेज प्रकाश उपाध्याय (लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती) को कोषाध्यक्ष तथा निकराम साहू और संतोष कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया।

इसके अलावा उमाशंकर यादव, दिनेश पुरोहित, रामकुमार साहू और रमेश यादव को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्रीमती टुकेश्वरी टंडन, वीरेश्वर यादव, रामकिशन साहू, खेमराज चंद्रा, सोमेश जायसवाल, मनोज चंद्रा, नरेंद्र कुमार, रजत पटेल, लखनलाल राज, बनवारी लाल वैष्णव और गोपाल प्रसाद जायसवाल को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन से सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर रंग पंचमी की बधाई दी और संगठन के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।





































