RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित मैग्नेटो मॉल के पास एक टाटा सूमो वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग समेत कई यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, रिंगरोड में अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रैंड में आग लगी।

कार सवार सभी लोग झारखंड के निवासी हैं। दमकल वाहन मौके पर पहुंचने से पहले आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया था। आवाजाही को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस अमले ने दमकल की मदद से आग को बुझाने के बाद ट्रैफिक दुरुस्त किया।

तेलीबांधा मार्ग पर कार में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाई है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन झारखंड पासिंग का है, घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है।





































