BILASPUR NEWS. बिलासपुर जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ई-चालान के नाम पर भेजे गए एक फर्जी लिंक को खोलते ही प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर के बैंक खाते से 5 लाख रुपये गायब हो गए।

ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप पर ई-चालान से जुड़ा संदेश भेजा था। जैसे ही लिंक ओपन किया गया, कुछ ही पलों में खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई।
यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों से अनजान लिंक न खोलने की अपील की है।

बिलासपुर में तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता
बिलासपुर जिले में तीन बच्चों के साथ एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुष्प नंदिनी कार्णिक बीते सात दिनों से अपने बच्चों सहित गायब है। महिला मूल रूप से कबीरधाम जिले के पांडा तराई की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वह बिलासपुर अपने मायके आने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। महिला के पति ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



































