KESHKAL NEWS. केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रविवार शाम से लापता दो सगी बहनों की लाश नदी में तैरती हुई मिली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इधर घटना की सूचना मिलती केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया है।
थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार से घर लौटते वक्त दोनों महिलाएं नदी के किनारे बने पगडंडी में चलते हुए घर जा रही थी। संभवतः पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई जिसके कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मृतिका ब्रिजबति गावड़े उम्र 57 वर्ष निवासी ऐटेकोनहाडी और मनाय बाई उम्र 55 वर्ष निवासी जरहिडिहि ये दोनों सगी बहनें हैं। एक सप्ताह पहले अपने मायके ग्राम डोहलापारा आई हुई थीं। जो कि रविवार दोपहर साप्ताहिक बाजार अड़ेंगा गई थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी थीं। परेशान परिजन लगातार 2 दिनों से आसपास ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इधर मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति ने खेत जाते वक्त नदी के किनारे दो महिलाओं की लाश को पानी में तैरते हुए देखा और तत्काल गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उनकी पहचान बृजबती और मनायबाई के रूप में हुई। इधर घटना की सूचना मिलती केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया है।




































