RAIGAD NEWS. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। समुद्र में नहाने के दौरान पुणे के आलंदी से आए 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समुद्र में उतरने के दौरान अचानक तेज लहरों की चपेट में आने से सभी छात्र डूब गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स के कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी बचाव अभियान में मदद की। काफी प्रयासों के बाद समुद्र से सभी 8 छात्रों के शव बाहर निकाले गए।

रेस्क्यू के बाद सभी शवों को बोर्ली पंचतन अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र पुणे के आलंदी से दिवेआगर समुद्र तट पर घूमने आए थे। नहाने के दौरान समुद्र की तेज लहरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






































