GUJARAT NEWS. गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर तलाजा तालुका के त्रापज गांव के पास शिव शक्ति होटल के नजदीक हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में अलंग शिपयार्ड के 7 कर्मचारी सवार थे। सभी कर्मचारी काम के सिलसिले में भावनगर से अलंग शिपयार्ड जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रेलर के अगले पहिए तक टूटकर अलग हो गए।
6 लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, हादसे में बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विजयभाई चंदुभाई वोरा, पीयूषभाई बिपिनचंद्र शाह, प्रितेशभाई बिपिनचंद्र भयाणी, भार्गवभाई गोसाई, हिरेनभाई मेहता, योगेशभाई शाह और जयेशभाई हिम्मतभाई वसानी के रूप में हुई है। भावनगर के एसपी नितेश पांडे के मुताबिक, सभी मृतक एक शिपयार्ड में काम करते थे और भावनगर से अलंग की तरफ जा रहे थे।
टक्कर इतनी तेज कि कई फीट आगे खिसक गया ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो और ट्रेलर के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद भारी-भररो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालना भी बेहद मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने वाहन में फंसे लोगों है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्करकम ट्रेलर भी आगे की तरफ खिसक गया।
हादसे के बाद सड़क पर शव अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालना भी बेहद मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
CCTV में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर
इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बोलेरो तेज रफ्तार में आती है और सड़क के बाईं ओर खड़े ट्रेलर से सीधे टकरा जाती है। टक्कर के दौरान ट्रेलर कुछ दूरी तक आगे खिसक जाता है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। CCTV फुटेज में ट्रेलर के पास मौजूद ड्राइवर भी टक्कर के बाद जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है।
#BREAKING Seven (7) shipyard workers died in #Gujarat’s #Bhavnagar on Tuesday after their SUV crashed into a parked trailer truck on the highway while traveling from Bhavnagar to Alang.
@GujPolice @BhavnagarDist @CMOGuj @GujaratRoadSafety#Accident #RoadSafety #TrafficSafety https://t.co/i0Mvvg4eUG
— jarvis ☠️ (@Vishii14) October 6, 2026
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में बोलेरो की तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।





































