RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव को पदोन्नत करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन नियुक्त किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया।


जारी आदेश के अनुसार, ओपी यादव वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति के साथ उन्हें HAG+ (लेवल-16) का वेतनमान (₹2,05,400 से ₹2,24,400) भी प्रदान किया गया है।

राज्य शासन ने आगामी आदेश तक ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव वार्डन, छत्तीसगढ़ के पद पर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया है।







































