Lalitpur News: उत्तरप्रदेश :ललितपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी और उनके क्लर्क को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। झांसी से पहुंची विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई अधिकारी के कार्यालय में की, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।








































