Chhattisgarh News: रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर छत्तीसगढ़ सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही सरकारी वाहनों में ईंधन कटौती का फैसला लिया जाएगा। CM साय ने कहा, “पीएम मोदी के सुझाव पर अमल करेंगे।”

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यदि वीआईपी काफिलों में अनावश्यक वाहनों की संख्या सीमित कर दी जाए तो हर महीने हजारों लीटर ईंधन की बचत की जा सकती है।

विधानसभा के मानसून सत्र 16 जुलाई 2025 में कांग्रेस विधायक चातुरी नंद के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया था कि पिछले ढाई साल में पुलिस वाहनों में करीब 300 करोड़ रुपए का पेट्रोल-डीजल खर्च हुआ है।

पीएम ने दिए थे ऊर्जा संरक्षण और बचत के सुझाव
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित वैश्विक संकट को देखते हुए देशवासियों से अपील की कि जहां संभव हो वहां निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मेट्रो सेवा वाले शहरों में मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई।

इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग को बढ़ावा देने की बात भी कही, जिससे ईंधन की खपत को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि EV का अधिक उपयोग भविष्य की दिशा तय करेगा।




































