Youth Congress Leader Killed: कर्नाटक के धारवाड़ से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 32 वर्षीय यूथ कांग्रेस नेता फ़िरोज़ पठान की उनके घर में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 
घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। फुटेज के अनुसार, फ़िरोज़ पठान अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे। तभी एक युवक उनके घर में घुसकर उनके पास बैठ गया। कुछ ही देर बाद दो अन्य युवक घर के मुख्य गेट पर खड़े हो गए। 
Youth Congress Leader Killed: पठान फोन पर बात करते हुए दरवाजे की ओर बढ़े, तभी पीछे से एक हमलावर ने अचानक उनके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। हमले के बाद पठान घर के अंदर भागे, लेकिन तीनों हमलावर उनके पीछे-पीछे अंदर घुस गए। 
महज 40 सेकंड में खत्म हो गई जिंदगी
Youth Congress Leader Killed: CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के महज 40 सेकंड के अंदर चारों आरोपी घर से बाहर निकलकर भाग गए। आसपास मौजूद लोग इस अचानक हुई घटना को समझ ही नहीं पाए। जब परिवार वाले अंदर पहुंचे तो फ़िरोज़ का शव बेडरूम के फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे।
Youth Congress Leader Killed: पुलिस जांच शुरू, CCTV मुख्य सुराग
धारवाड़ पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। CCTV फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जो जांच के लिए अहम सबूत बन सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई बड़ी साजिश।अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
































