RAIPUR NEWS. रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट दरों का प्रारंभिक खाका सामने आया है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। रायपुर में IPL की वापसी से न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है, बल्कि शहर में होटल, ट्रैफिक और लोकल बिजनेस पर भी बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

टिकट दरें: शुरुआती अनुमान
सामान्य सीट: ₹2000 से शुरुआत
स्टैंड्स: ₹2500, ₹3500, ₹5000, ₹8000
स्टूडेंट टिकट: ₹2000
सिल्वर: ₹20000
गोल्ड: ₹30000
प्लैटीनम: ₹40000
कॉर्पोरेट बॉक्स: करीब ₹30000
अलग-अलग शहरों में IPL टिकट कीमतें स्टेडियम, मांग और कैटेगरी के अनुसार बदलती हैं। कई वेन्यू पर सामान्य टिकट ₹2000–₹3000 से शुरू होकर प्रीमियम पैकेज ₹40,000 से अधिक तक जाते हैं।

टिकट कहां और कैसे मिलेंगे
आधिकारिक तौर पर IPL टिकट किसी एक पोर्टल से नहीं बिकते। हर फ्रेंचाइज़ी अपने पार्टनर प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट बेचती है। फर्जी टिकट से बचने के लिए केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही खरीदारी करने की सलाह दी जाती है।
BookMyShow
Paytm Insider

रायपुर में कब होंगे मैच
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, IPL 2026 में रायपुर को 2 मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस — 10 मई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स — 13 मई
दोनों मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।



































