BILASPUR? RAIPUR NEWS. यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। Indian Railways ने अधोसंरचना विकास के तहत रायपुर–उरकुरा–मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू किया है। इस तकनीकी अपग्रेड के चलते 5 अप्रैल को इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के मुताबिक, इस काम का उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाना और संचालन को अधिक सुगम बनाना है, लेकिन इसके चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा झेलनी पड़ेगी।

ये 4 मेमू ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
5 अप्रैल को निम्नलिखित गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेंगी:
68728: रायपुर – बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719: बिलासपुर – रायपुर मेमू पैसेंजर
68733: गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734: बिलासपुर – गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

इन ट्रेनों का रूट आंशिक रूप से बदला
कुछ मेमू ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया/रोका जाएगा:
68861 (गोंदिया – झारसुगुड़ा मेमू)गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ही चलेगी।
68862 (झारसुगुड़ा – गोंदिया मेमू) झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी, आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए आप NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।

क्यों हो रहा है यह बदलाव?
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू होने से:
-ट्रेनों के बीच दूरी का बेहतर नियंत्रण होगा
-दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी
-ट्रैफिक मैनेजमेंट ज्यादा स्मार्ट बनेगा




































