JOB NEWS. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल (टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन) के 9000 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अगर आप 10वीं पास हैं और फोर्स में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका है। समय रहते आवेदन कर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9096 पद भरे जाएंगे। इनमें अधिकांश पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि महिलाओं के लिए भी 79 पद आरक्षित किए गए हैं। राज्यवार रिक्तियों में उत्तर प्रदेश (1215), पश्चिम बंगाल (748), महाराष्ट्र (680) और तमिलनाडु (673) में सबसे अधिक पद हैं।

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

योग्यता: 10वीं पास से लेकर ITI तक मौका
ड्राइवर पद: 10वीं पास के साथ हैवी ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
मैकेनिक (मोटर वाहन): 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट और अनुभव
अन्य ट्रेड: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास और संबंधित कार्य में दक्षता
पायनियर विंग: 10वीं पास, ITI धारकों को प्राथमिकता
आयु सीमा और शारीरिक मापदंड
ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य पद: 18 से 23 वर्ष

ये भी जानें
पुरुष: न्यूनतम 170 सेमी
महिला: न्यूनतम 157 सेमी
(आरक्षित वर्गों को छूट लागू)
आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 19 मई 2026
































