Kondagaon Road Accident कोण्डागांव: शनिवार तड़के करीब 4 बजे रायपुर से जगदलपुर होकर जयपुर (ओड़िशा) जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस (CG 04 EA 4882) अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा नेशनल हाईवे-30 पर घोड़ागांव चिलबहार नाला के पास हुआ। बस के चालक रोशन साहू समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक यात्री नवीन का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के सामने अचानक कोई जानवर आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। घायलों में नवीन, अशद और चालक रोशन साहू शामिल हैं। तीनों का जिला अस्पताल कोण्डागांव में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




































