RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में आज भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। इस कार्यक्रम में सभी नेता अपने-अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे और आपस में भोजन साझा किया।


कार्यक्रम के दौरान सबकी नजरें मुख्यमंत्री के टिफिन पर टिकी हुई थीं कि प्रदेश के मुखिया अपने साथ क्या खास व्यंजन लेकर आए हैं। जब मुख्यमंत्री ने अपना टिफिन खोला तो उसमें साधारण भजिया और चटनी देखकर मौजूद नेता हैरान रह गए। इसके बाद सभी नेताओं ने बड़े चाव से इस स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। नेताओं को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के टिफिन में कोई विशेष डिश होगी, लेकिन उन्होंने सादगी भरा भोजन ही साथ लाया था।


क्या है टिफिन मीटिंग का उद्देश्य?
टिफिन मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना, संगठन को मजबूत बनाना और जनता से जुड़ाव बढ़ाना है। इस बैठक में शामिल होने वाले सभी नेता और कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और एक साथ बैठकर भोजन करते हुए विचार-विमर्श करते हैं, जिससे आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा मिलता है।




































