RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् रायपुर की मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल 1117 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से कुल औसत परिणाम 85.22 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

कक्षा 10वीं में 682 परीक्षार्थियों में से 545 विद्यार्थी सफल रहे, जिससे परीक्षा परिणाम 79.91 प्रतिशत रहा। हालांकि, 92 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।


वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम इस वर्ष काफी उत्कृष्ट रहा। कुल 435 परीक्षार्थियों में से 407 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 93.56 प्रतिशत का प्रभावशाली परिणाम सामने आया। केवल 15 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। शिक्षा विभाग ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों को बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है।




































