CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों के पसीने छूट रहे है।

धमतरी, राजनांदगांव सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, धमतरी और राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बिलासपुर में 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अन्य शहरों की बात करें तो जगदलपुर में तापमान 40 डिग्री और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर भी चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।







































