CG Teacher Recruitment 2026: रायपुर, 16 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के तहत कुल 5000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें फिलहाल सहायक शिक्षक के 2292 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। साथ ही, परीक्षा का सिलेबस भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा व्यापम अलग से करेगा।

CG Teacher Recruitment 2026
इसके अलावा, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही अलग से विज्ञापन जारी किए जाएंगे।





































