Bhilai News: भिलाई। दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस सख्ती के साथ निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। नियमों के पालन को लेकर अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी समान रूप से यातायात नियमों का पालन करें।

24 पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पकड़े गए
Bhilai News: हाल ही में जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं कर रहे थे। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।

Bhilai News: कुल 24 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर उन्हें भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई।

Bhilai News: आईटीएमएस से हो रही निगरानी
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। कैमरों के माध्यम से ई-चालान जारी कर नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

यातायात पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद नियमों का पालन कर आम जनता के लिए उदाहरण बनें।





































