NEW DELHI NEWS. रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 2801 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (RRC) – साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो।

अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 15 साल से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तय की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2801 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ट्रेड के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-
ट्रेड/ पद का नाम पदों की संख्या
एसी मैकेनिक 251
कारपेंटर 22
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 88
इलेक्ट्रीशियन 1258
फिटर 539
मशीनिस्ट 54
पेंटर 32
सीओपीए 181
डीजल मैकेनिक 105
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स 33
मोटर मैकेनिक 12
मैकेनिक मशीन टूल्स मेंटेनेंस (एमएमटीएम) 24
वेल्डर 202

ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल scr.onlineregister.org.in/login पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर न्यू यूजर/ रजिस्टर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
- कैटेगरी के अनुसार फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- Railway Recruitment 2026 notification
- SCR Railway Apprentice 2026 Online Form
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।



































