BHILAI NEWS. जी करदा दिला दूं तैनू बुर्ज खलीफा… गाने की बीट जैसे ही गूंजी, रूंगटा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पूरा कैंपस झूम उठा। शनिवार को यूनिवर्सिटी के सालाना टेक फेस्ट व्योम के तहत हुई इस सेलिब्रिटी नाइट में बॉलीवुड की फेमस प्लेबैक सिंगर निखिता गांधी ने आते ही माहौल को हाई एनर्जी में बदल दिया। शाम से ही स्टूडेंट्स की भीड़ ग्राउंड में जमा होने लगी थी, लेकिन जैसे ही निकिता स्टेज पर आईं, शोर, तालियां और हूटिंग ने पूरे माहौल को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया।

बुर्ज खलीफा से शुरुआत करते ही हर कोई डांस करने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे पूरा कैंपस एक बड़े म्यूजिक पार्टी में बदलगया हो। इसके बाद निखिता ने अपने ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग दिलबर, रफ्ता-रफ्ता और इक्क कुड़ी जैसे अपने सुपरहिट गानों की लाइन लगा दी। हर गाने के साथ स्टूडेंट्स की एनर्जी और बढ़ती चली गई। कोई अपने दोस्तों के साथ झूम रहा था, तो कोई मोबाइल में वीडियो बनाते हुए हर पल को कैद कर रहा था। चारों तरफ सिर्फ म्यूजिक, मस्ती और एक्साइटमेंट ही नजर आ रहा था।

कॉन्सर्ट के बीच में निखिता ने स्टूडेंट्स को बताया कि, फ्लाइट में बैठकर जब मैं भिलाई आ रही थी, तब मैंने भिलाई के बारे में रिसर्च की, तभी से मुझे एक अलग सा एहसास हो रहा था। जैसे ही यहां पहुंची, वह एहसास और भी मजबूत हो गया। भिलाई सच में एक एजुकेशन हब है, यहां हर तरफ स्टूडेंट्स में कुछ करने का जुनून दिखता है। मुझे सबसे ज्यादा जो चीज खास लगी, वह यहां के युवाओं की एनर्जी और उनका पॉजिटिव एटीट्यूड है।

निकिता ने कहा कि यहां के लोग बहुत ही दिल से जुड़े हुए और अपनापन देने वाले हैं। स्टेज पर आते ही जो प्यार और रिस्पॉन्स मिला, वह मेरे लिए बहुत स्पेशल रहा। ऐसा कनेक्शन हर जगह नहीं बनता। मुझे लगा जैसे मैं किसी अपने शहर में परफॉम कर रही हूं। छत्तीसगढ़ के लोग सच में बहुत ही गर्मजोशी से भरे हैं और यहां का माहौल दिल को छू लेने वाला है। मैं यहां की इस एनर्जी और प्यार को हमेशा याद रखूंगी।

किसी गीत जैसी है जिंदगी
कॉन्सेर्ट के बाद सिंगर निखिता ने दिल की बात जुबान पर लाई। गोरे गोरे मुखड़े पर गीत के साथ इश्क-विश्क, प्यार-व्यार, ओ सजना, लेकर प्रभु का नाम और नांच मेरी जान सहित एक से बढ़कर एक नए-पुराने गीतों की झड़ी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा बेहद टैलेंटेड हैं। एजुकेशन फील्ड से लेकर सिंगिंग हर जगह छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, जिंदगी एक गीत है, हर एक को इसे हंसते हुए गुनगुनाना चाहिए।
जिंदगी के हर एक पल को बड़े ही प्यार, सामान और इज्जत के साथ जीना चाहिए। उनका सुझाव था की जो भी करो सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से करो। इसी से सफलता मिलेगी। माता-पिता के लिए सबसे ख़ुशी की बात तब होती है जब वो अपने बच्चों के कारण समाज, देश और विदेश में अपने नाम के साथ साथ उनका भी नाम रौशन करते हैं।

आज आएंगे सुपर-30 आनंद कुमार
पांच दिनों के इस टेक फेस्ट के तहत रविवार को मोटिवेशनल स्पीकर और सुपर-30 फेम आनंद कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। वे हजारों विद्यार्थियों के साथ अपनी जर्नी साझा करने के साथ उन्हें कॅरियर के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे। इस दौरान व्योम में हुए करीब 40 गेम्स और स्पर्धा के विजेताओं को उनके हाथों पुरस्कृत होने का मौका भी मिलेगा।





































