BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भिलाई की पहचान अब टेक्निकल एजुकेशन के साथ-साथ यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी के बड़े केंद्र के तौर पर भी बनेगी। भिलाई की रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी इसी साल से अपने कैंपस में रूंगटा आईएएस अकादमी की शुरुआत करने जा रही है। इसी सत्र से यहां अभ्यर्थियों को यूपीएससी की तैयारी कराई जाएगी। खास बात यह है कि दिल्ली की वजीराम रवि, राऊस अकादमी, फिजिक्स वाला आईएएस, श्रीराम आईएएस और दृष्टि आईएएस की नामचीन फैकल्टी रूंगटा अकादमी में पढ़ाएंगी।

कॉलेज में यह कक्षाएं पूरी तरह से ऑफलाइन फिजिकल होंगी, जिसमें यह सभी फैकल्टी हर समय अभ्यर्थियों के साथ मौजूद रहेंगी। अब तक प्रदेश के ज्यादातर छात्र-छात्राएं यूपीएससी की अच्छी तैयारी के लिए दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों का रुख करते रहे हैं। वहां रहना, पढ़ाई करना और कोचिंग लेना कई छात्रों के लिए महंगा और मुश्किल भी होता है। ऐसे में रूंगटा आईएएस अकादमी की यह पहल प्रदेश के छात्रों को घर में रहकर अफसर बनने का मौका देगी।

रूंगटा आईएएस में क्या होगा खास
यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए रूंगटा आईएएस अकादमी में पढ़ाई को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें एनसीईआरटी और स्टैंडर्ड रेफरेंस बुक्स पर आधारित स्टडी मटेरियल, सब्जेक्ट-वाइज नोट्स और करंट अफेयर्स कंपाइलेशन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रीलिम्स मॉक टेस्ट, मेन्स टेस्ट सीरीज, सीसैट प्रैक्टिस पेपर और डिटेल सॉल्यूशन के साथ टेस्ट सीरीज भी कराई जाएगी। छात्रों के लिए एचडी वीडियो लेक्चर, सब्जेक्ट-वाइज क्लास, करंट अफेयर्स एनालिसिस, इंटरव्यू प्रिपरेशन, डेली न्यूज एनालिसिस, पीआईबी समरी, मंथली मैगजीन और योजना कवरेज भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा प्रिवियस ईयर क्वेश्चन, मॉडल आंसर, डेली क्वेश्चन प्रैक्टिस और आंसर राइटिंग के लिए एक्सपर्ट फीडबैक की व्यवस्था भी की जाएगी। सबसे खास यह कि देश की सबसे नामी फैकल्टी से आईएएस की तैयारी का मौका मिलेगा।

इस तरह के कोर्स
तीन साल का यूपीएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम
इस प्रोग्राम में छात्र-छात्राएं बीए की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी करेंगे। पूरे कोर्स के दौरान जनरल स्टडीज, निबंध, सीसैट और टेस्ट के जरिए करीब एक हजार घंटे से ज्यादा का एकेडमिक ट्रेनिंग दिया जाएगा, ताकि छात्र ग्रेजुएशन करते-करते सिविल सर्विस की तैयारी भी मजबूत कर सकें। छत्तीसगढ़ का यह पहला इंटीग्रेटेड प्र्रोग्राम होगा, जो बीए के छात्रों को तीन साल में प्रीलिम्स और मेंस के लायक बना देगा। साथ ही साथ रूंगटा यूनिवर्सिटी में दूसरे अंडर ग्र्रेजुएट डिग्री के विद्यार्थी के लिए भी सविल ट्रेनिंग का माइनर कोर्स उपलब्ध होगा। इन तीन वर्षों में जहां एक तरफ उनकी सामान्य बैचलर की कक्षाएं लगेंगी, वहीं इसके बाद उनको यूपीएससी के लिए तैयार किया जाएगा।

दस महीने का स्पेशल यूपीएससी कोर्स
यूपीएससी की तैयारी करने वाले ग्रेजुएशन या फाइनल ईयर के छात्रों के लिए 10 महीने का स्पेशल कोर्स तैयार किया गया है। इस कोर्स में प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें पॉलिटिक्स, हिस्ट्री, जियोग्राफी, इकोनॉमी और करेंट अफेयर्स जैसे विषयों की गहन क्लास होंगी। साथ ही प्रीलिम्स मॉक टेस्ट, मेन्स टेस्ट सीरीज, प्रैक्टिस पेपर और रेगुलर टेस्ट के जरिए तैयारी को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा आंसर राइटिंग प्रैक्टिस, सब्जेक्ट-वाइज डिस्कशन और एक्सपर्ट फैकल्टी के गाइडेंस से छात्रों को परीक्षा के पैटर्न के अनुसार तैयार किया जाएगा।

हाईटेक सुविधाओं के साथ होगी तैयारी
यूपीएससी की तैयारी को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए रुंगटा आईएएस अकादमी में हाईटेक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, वीडियो लेक्चर हॉल और डिजिटल टीचिंग सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही प्रेजेंटेशन बेस्ड क्लास, रिकॉर्डेड लेक्चर, ऑनलाइन लर्निंग सपोर्ट और टेस्ट एनालिसिस सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। संस्थान के डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि, इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य छात्रों को देश के बड़े कोचिंग सेंटर जैसा माहौल देना है। इन सभी सुविधाओं के साथ आईएएस अकादमी की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होने की तैयारी है, ताकि छात्रों को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से यूपीएससी की तैयारी कराई जा सके।



































