RAIPUR NEWS. राजधानी के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित भांठागांव के अवधपुरी इलाके में NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्र दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

फिलहाल छात्र के इस कदम के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था।



































